NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के छात्रों में आक्रोश, NSUI ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री और NTA अध्यक्ष का पुतला जलाया

NSUI ने मांग की है कि नीट पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में एक न्यायिक कमेटी बनाई जाए और मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए ।
NEET UG 2026 exam cancelled NSUI protests

NEET UG 2026 exam cancelled NSUI protests

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा (NEET UG 2026) रद्द कर लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं , परीक्षा रद्द होने से देश के विद्यार्थियों में बहुत गुस्सा है और प्रदर्शन कर रह हैं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विद्यार्थियों ने NSUI के साथ मिलकर विरोध दर्ज कार्य और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और एनटीए चेयरमैन प्रदीप जोशी का पुतला जलाया।

3 मई 2026 को आयोजित की गई नीट यूजी 2026 परीक्षा की रद्द कर दिया गया है एनटीए ने ये फैसला राजस्थान में नीट पेपर लीक होने की घटना को देखते हुए लिया है, एनटीए इस फैसले को छात्र हित और परीक्षाओं में विश्वसनीयता और पारदर्शिता कायम रखने वाला निर्णय बता रही है उधर छात्रों में इस फैसले को लेकर बहुत गुस्सा है।

गुस्साए छात्रों ने आज राजधानी भोपाल में मध्य प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार के नेतृत्व में नीट परीक्षा रद्द होने के खिलाफ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और एनटीए (NTA ) के अध्यक्ष प्रदीप जोशी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि देशभर में लगभग 30 लाख छात्र-छात्राएं प्रतिवर्ष NEET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा की तैयारी करते हैं लेकिन प्रतिवर्ष परीक्षा रद्द हो जाने के कारण लाखों छात्रों का भविष्य अधर में अटक जाता है जो छात्रों के हितों के खिलाफ है।

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच  की मांग 

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेडिकल फील्ड की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा नीट का पेपर लीक हो गया है जिसके कारण 30 लाख से ज्यादा छात्राएं प्रभावित हुए हैं हर वर्ष पेपर लीक हो जाने के कारण छात्राएं भारी असुविधा का सामना कर रहे हैं। हमारी मांग है कि नीट पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में एक न्यायिक कमेटी बनाई जाए और मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए जिससे प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में नीट की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को न्याय मिल सके।

NSUI ने शिक्षा माफिया पर पेपर लीक करवाने के आरोप लगाये 

एनएसयूआई के भोपाल जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने बताया कि नीट की परीक्षा में हर वर्ग का छात्र प्रतिभागी के रूप में शामिल होता है लेकिन अमीर लोगों के बच्चों को अच्छे नंबर से पास करवाने के उद्देश्य से शिक्षा माफिया द्वारा प्रतिवर्ष नीट का पेपर लीक करवा दिया जाता है और बाद में परीक्षा ही रद्द हो जाती है। हमारी मांग है की अमीरों के अलावा जो बच्चे गरीब वर्ग से आते हैं और बड़ी मेहनत एवं लगन से नीट की साल भर तैयारी करते हैं तैयारी के बाद जब परीक्षा केंद्र पर पहुंचते हैं तो पता चलता है कि पेपर रद्द हो गया है यह छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य को खराब करता है एवं छात्र इस कारण से अवसाद में चले जाते हैं जिससे मेडिकल फील्ड में अच्छे डॉक्टर की कमी बनने की संभावना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews