MP में लापरवाही पर गाज: एक निलंबित, 24 कर्मचारियों को नोटिस, वेतन काटा

mp news suspended

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) में लापरवाही पर एक के बाद एक गाज गिरने का सिलसिला जारी है। अब कुरवाई विकासखण्ड में ग्राम छपारा की ANM संध्या वर्मा को विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई CM Helpline के तहत दर्ज आवेदनों के निराकरण में समग्र आईडी (Samagra ID) फीडिंग ना करने के कारण हितग्राही को प्रसृति सहायता की राशि 16 हजार रूपए के भुगतान नही होने पर की गई है।निलंबन अवधि में  वर्मा का मुख्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय विदिशा (CMHO) नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

यह भी पढ़े.. पूर्व विधायक का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, कांग्रेस में शोक लहर

हरदा कलेक्टर (Harda Collector) संजय गुप्ता ने समाधान एक दिवस तत्काल सेवा के आवेदनों का निराकरण समय सीमा में नहीं करने पर ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारी  संतोष कुमार शुक्ला को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। शुक्ला को लोक सेवा केंद्र हंडिया में प्रति सोमवार प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया था। प्राधिकृत अधिकारी को लोक सेवा केंद्र में उपस्थित रहकर आवेदकों को समाधान एक दिन तत्काल सेवा प्रदाय की जाना थी परंतु शुक्ला द्वारा 4 अक्टूबर को सायं 5:30 बजे की स्थिति में 10 आवेदनों का निराकरण नहीं किया गया, जिससे आवेदकों को सेवा प्रदान करने में अनावश्यक विलंब हुआ।इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

8 कर्मचारियों को नोटिस, मांगा जवाब

सतना के विधानसभा क्षेत्र 62 रैगांव के उप निर्वाचन 2021 में मतदान दलों में नियुक्त किए जाने वाले पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी क्रमांक एक के आयोजित प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कटेसरिया ने 8 कर्मचारियों नगर निगम के उपयंत्री आकाश कुमार भट्टी, रोजल प्रताप सिंह, के.पी. गुप्ता, दीपक बागरी, धर्मेन्द्र सिंह परिहार, बृजेन्द्र मिश्रा, मनीष कुमार वर्मा एवं राजेश गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े.. Electricity: बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, बदलेंगे ट्रांसफार्मर, इन्हें मिलेगी सुविधा

सतना कलेक्टर (Satna Collector) एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित कर्मचारियों को नोटिस में कहा है कि निर्वाचन कार्य के मतदान दलों में नियुक्त होने वाले इन कर्मचारियों का प्रथम प्रशिक्षण 12 अक्टूबर को शाकउमावि धवारी सतना में आयोजित किया गया था। आदेश तामील होने के बावजूद नगर पालिक निगम सतना के इन 8 उपयंत्रियों ने प्रशिक्षण में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य में यह कृत्य उदासीनता, कदाचरण एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

15 लोक सेवकों को शोकॉज जारी, एक दिन का किया अवैतनिक

कटनी जिला शिक्षा अधिकारी (Katni DEO) पीपी सिंह ने बहोरीबंद विकासखण्ड अंतर्गत एएल राय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बचैया एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुआं में पदस्थ 15 लोक सेवकों शिक्षक मुकेश कुमार राय, शिक्षक नवनीत तिवारी, ग्रंथपाल रमेश पाण्डेय, लेखापाल राम सुजान पटेल, माध्यमिक शिक्षक राम कुमार पटैल, माध्यमिक शिक्षक रोहित बड़गैयां, प्राथमिक शिक्षक सविता बैरागी, भृत्य संतोष कुमार भुमिया, प्राथमिक शिक्षक सचिन कुमार राय, प्राथमिक शिक्षक हेमलता पटेल, प्राथमिक शिक्षक योगेश पाण्डेय, प्राथमिक शिक्षक साजिदा बेगम, संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3 वर्षा ठाकुर विद्यालय को एक दिन का अवैतनिक करते हुये कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।

13 अक्टूबर बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दोनों ही शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पदस्थ संबंधित सभी 15 लोक सेवक बिना किसी सूचना के विद्यालय (School) से अनुपस्थित पाये गये था। जिस पर संबंधितों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुये एक दिन का अवैतनिक करने की कार्रवाई की गई है।शोकॉज में कहा गया है कि आपको उपस्थिति पंजी के आधार पर उक्त अनुपस्थित दिवस को अनाधिकृत मानते हुये अवैतनिक किया जाता है। उक्त संबंध में आप अपना स्पष्टीकरण 3 दिवस के समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाये जाने पर उक्त दिवस को वैतनिक किये जाने पर विचार किया जायेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews