फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा नेमावर हत्याकांड का मुकदमा, सीएम शिवराज की घोषणा

madhya pradesh government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में वैक्सीनेशन महा अभियान जारी है। हमारे पास लगभग 9.5 लाख डोज़ेज़ हैं। मुझे विश्वास है कि इस महाभियान के दौरान सारे डोज़ लग जाएंगे। इसके बाद 3 जुलाई को भी लगभग 7 लाख डोज़ेज़ आएंगे, वो भी लग जाएंगे। सीएम ने कहा कि वैक्सीनेशन का महाअभियान जारी रहेगा।

सीएम शिवराज ने तीसरी लहर को लेकर दी ये चेतावनी, Doctors Day पर जताया आभार

इसी के साथ सीएम ने नेमावर (Nemavar) की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि ये अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। जो अपराधी पकड़ लिए गए हैं। ये मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा और जो कुकृत्य उन्होने किया है उसके लिए उन्हें किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। सीएम ने कहा कि जल्दी से जल्दी ऐसे मामलों में सजा दी जाएगी और किसी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा।

बता दें कि देवास जिले के नेमावर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव खेत से बरामद हुए थे। इनमें ममता बाई, रुपाली, दिव्या, पूजा और पवन शामिल थे। इनका एक भाई संतोष घर से दूर मजदूरी करता है, वह घर आया तो ताला लगा होने के बाद उसने तलाशी ली पर परिजनों का पता नहीं लग पाया। फिर उसने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं लापता परिवार की बहन भारती भी पिथमपुर में कार्य करती है, उसे भी जब परिवार के लापता होने की सूचना मिली तो वह भी नेमावर आई। इसके बाद पुलिस भी लापता परिवार को तलाशने में जुट गई थी। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और शुरूआती जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी सुरेन्द्र ने अपनी प्रेमिका रुपाली से तंग आकर अपने साथियों के साथ मिलकर परिवार की हत्या की थी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews