नए डीजीपी ने संभाला पदभार , सिंधिया को घेरने की तैयारी में सरकार

नए डीजीपी ने संभाला पदभार , सिंधिया को घेरने की तैयारी में सरकार

भोपाल।

1984 बैच के आईपीएस अधिकारी व्ही.के.जौहरी प्रदेश के पुलिस महानिदेशक का पदभार संभाल लिया है। उनकी नियुक्ति व्ही.के. सिंह के स्थान पर की गई है जिन्हें अब खेल संचालक बनाया गया है। गुरुवार को जौहरी ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर प्रभारी पुलिस महानिदेशक राजेन्द्र कुमार से चार्ज लिया ।इसके पहले जौहरी बीएसएफ में डीजी से मध्यप्रदेश में अपनी सेवाएं दे चुके वीके जौहरी दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री काल में उनके ओएसडी रह चुके हैं ।

इसी के साथ एक बड़ी खबर यह भी है कि कांग्रेस से बीजेपी में गए ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ सरकार बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। बुधवार को जिस तरह आनन-फानन में ग्वालियर गुना और विदिशा के कलेक्टर बदले गए उसे देखते हुए यह साफ तौर पर दिख रहा है कि अब निशाने पर सिंधिया है ।

ग्वालियर से खबर है कि सिंधिया की जमीनों से जुड़े हुए मामले निकाले जा रहे हैं और कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि वे तेज गति के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई करें। इसके साथ ही भोपाल में भी इओडब्ल्यू में सिन्धिया के खिलाफ जमीन मामलों को लेकर शिकायत की गई है। दरअसल शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री काल में ही सिंधिया के खिलाफ जमीन घोटालों की जांच हुई थी और उस समय बड़े जोर शोर से कहा गया था कि सिंधिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होगी। लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा जोर-शोर के साथ इस बात को उठाते रहे हैं कि सिंधिया सबसे बड़े भूमाफिया हैं और उनके खिलाफ सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। अब जब सिंधिया बीजेपी में आ गए हैं तो झा के सुर भी बदले लग रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews