बाग प्रिंट को दिए नए आयाम, राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार के लिये बिलाल खत्री चयनित

बाग प्रिंट को दिए नए आयाम, राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार के लिये बिलाल खत्री चयनित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार के लिये पारम्परिक बाग प्रिंट हस्तशिल्प कला में ठप्पा छपाई को नये आयाम देने वाले धार जिले के छोटे से कस्बे बाग से एक मात्र युवा शिल्पी बिलाल खत्री का चयन हुआ है। इस पुरस्कारर से बिलाल ने पुन: मध्यप्रदेश को गोरवान्वित किया है।

राजधानी भोपाल में बनेगा भारत माता का मंदिर, सीएम शिवराज ने की घोषणा

आयुक्त हस्तशिल्प राष्ट्रीय वस्त्रक मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गठित राष्ट्रीय चयन समिकति ने राष्ट्रीय पुरस्कार-2018 के लिये राज्य के युवा शिल्पकार बिलाल खत्री का चयन हैंड ब्लॉक प्रिंट बांस चटाई के लिये किया है। उल्लेखनीय है कि युवा शिल्पकार बिलाल खत्री को वर्ष 2011 में राष्ट्रीय मेरिट हस्तशिल्प पुरस्कार एवं वर्ष 2018 में प्रथम विश्वाकर्मा पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। शिल्पकार बिलाल खत्री ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये बाग प्रिंट ठप्पा छपाई में बांस की चटाई प्रस्तुत की थी। इससे प्राकृतिक रंगों का समावेश के साथ-साथ ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल और लाल किले के नमूना का प्रयोग किया गया था। शिल्पकार बिलाल खत्री दुनिया के कई देशों में अपनी पुश्तेनी बाग प्रिंट ठप्पा छपाई का प्रदर्शन भी कर चुके है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews