मध्यप्रदेश जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन UG की नई कार्यकारिणी गठित, मेडिकल छात्रों को मिली अहम जिम्मेदारी

कार्यकारिणी में जेडीए यूजी अध्यक्ष के रूप में सिद्धार्थ कुमार राय को चुना गया है, वहीं उपाध्यक्ष के रूप में अंकित पाडें एवं रोहित राज कमान संभालेंगे। महासचिव की जिम्मेदारी शुभम शाक्या, मोहित मिश्रा और दीपेश रस्तोगी को मिली है।
New executive committee of Madhya Pradesh JDA UG

New executive committee of Madhya Pradesh JDA UG

भोपाल में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) की यूजी (UG) विंग की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस नई टीम का नेतृत्व डॉ. महेंद्र सिंह कुशवाहा (जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन अध्यक्ष) और डॉ. सौरभ धुर्वे (जेडीए यूजी अध्यक्ष) की अगुवाई में किया गया। 

इन्हे मिली अहम जिम्मेदारी 

कार्यकारिणी में जेडीए यूजी अध्यक्ष के रूप में सिद्धार्थ कुमार राय को चुना गया है, वहीं उपाध्यक्ष के रूप में अंकित पाडें एवं रोहित राज कमान संभालेंगे। महासचिव की जिम्मेदारी शुभम शाक्या, मोहित मिश्रा और दीपेश रस्तोगी को मिली है।

छात्र हित में करेंगे काम 

जेडीए यूजी विंग का गठन मध्यप्रदेश के समस्त यूजी छात्रों के हितों को संरक्षित करने के लिए वर्ष 2020 में किया गया था। जेडीए छात्रों के मुद्दों को उठाती है। सभी ने कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई दी।

क्यों बनाई जाती है यह विंग 

देश के लगभग हर शासकीय मेडिकल कालेज में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (JUDA) अंडर-ग्रेजुएट (UG) की कार्यकारिणी का गठन किया जाता है। इसका गठन अलग-अलग राज्यों और मेडिकल कॉलेजों में हर साल स्वतंत्र रूप से किया जाता है। यह मुख्य रूप से इंटर्न (Interns) और एमबीबीएस (MBBS) छात्रों का एक संघ होता है जो स्टाइपेंड, सुरक्षा और शैक्षणिक मुद्दों पर काम करता है।
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews