न्यू मार्केट व्यापारी संघ ने गृह मंत्री को सौंपा ज्ञापन, बाजार खोलने की मांग

न्यू मार्केट व्यापारी संघ ने गृह मंत्री को सौंपा ज्ञापन, बाजार खोलने की मांग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के एक प्रतिनिधिमण्डल ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी के नेतृत्व में गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होने अनलॉक में बाजार खोलने की समय सीमा बढ़ाने सहित अन्य मांगों पर विचार करने का अनुरोध किया है। प्रतिनिधि मंडल ने गृह मंत्री को आश्वस्त किया कि सभी व्यापारी कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह पालन कर अपना व्यापार करेंगे।

कोरोना कर्फ्यू : गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर सात दुकानें सील

इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल शामिल न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश गंगराड़े
उपाध्यक्ष पवन वरदानी, सचिव अजय देवनानी, सह सचिव अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हरीश ज्ञानचंदानी ने गृह मंत्री से निवेदन किया कि कि 1 जून से आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करने के लिए कोविड 19 से बचाव की समस्त सावधानियों के साथ बाजार खोले जाएं। उन्होने कहा कि हम कोविड नियमों के पालन में पूरा सहयोग करेंगे। बस व्यापारियों को बाजार का कार्य करने का समय अधिक से अधिक दिया जाए। ज्यादा समय मिलने से एक ही समय पर कहीं भी भीड़ जमा नहीं हो सकेगी एवम सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी नियमों का पालन भी कराया जा सकेगा

इस मौके पर व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम की विशेष स्वच्छता टीम स्थाई रूप से न्यू मार्केट में रहे एवं मार्केट की सुव्यवस्था हेतु सहयोग करे तो और अच्छा होगा। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि व्यापारी महासंघ एवम न्यू मार्केट के व्यापारी भी जागरूकता बैनर, स्टीकर के साथ मास्क,सोशल डिस्टनसिंग, सैनिटाइजर की प्रतिष्ठान पर उपलब्धता आदि सुनिश्चित कर कोविड से बचाव की समस्त सावधानियों का विशेष ध्यान रखेंगे।

भोपाल ऑटो मोबाइल डीलर एसोसिएशन भी मिला

अपनी मांगों को लेकर भोपाल ऑटो मोबाइल डीलर एसोसिएशन ने भी गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से भेंट की और ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केशवानी भी उपस्थित थे। एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष पांडे व उपाध्यक्ष विशाल जौहरी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंप कर मांग की कि अनलॉक में ऑटो मोबाइल शोरूम खोलने की भी अनुमति दी जाए। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि हम पूरी तरह कोविड नियमों का पालन करेंगे और अपना स्टाफ भी 25 फीसदी ही बुलाएंगे। ग्राहकों के लिए मास्क व सेनेटाइजेशन की अनिवार्यता करेंगे। सभी आवश्यक कदम उठाएंगे लेकिन अनलॉक के पहले चरण में ऑटो मोबाइल शोरूम खोलने पर गंभीरता से विचार किया जाए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews