आईपीएस सचिन अतुलकर की नई पोस्टिंग, डीआईजी ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार

IPS Sachin Atulkar

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| अपनी फिटनेस को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले आईपीएस अधिकारी सचिन अतुलकर (IPS Sachin Atulkar) को ग्वालियर (Gwalior) का DIG बनाया गया है। गृह विभाग (Home Department) द्वारा 29 सितम्बर की तारीख का आदेश जारी किया है| आदेश के मुताबिक, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2007 बैच के अधिकारी सचिन कुमार अतुलकर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक आईजी कार्यालय ग्वालियर जोन में पदस्थ कर, उन्हें डीआईजी ग्वालियर रेंज, ग्वालियर का चालू कार्यभार भी सौंपा गया है।

बता दें कि सचिन अतुलकर 2007 बैच के IPS अधिकारी हैं, इससे पहले वो SAF की 7वीं बटालियन में पदस्थ थे। सचिन अतुलकर एसपी उज्जैन के रूप में भी पदस्थ रहे है। IPS सचिन अतुलकर 23 साल की उम्र में सिविल सेवा परीक्षा क्वालिफाई करने वालो में सबसे कम आयु के अभ्यर्थियों में से एक बने थे| जो अब अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं, बिजी शेड्यूल में भी अपनी फिटनेस को रेग्युलर टाइम देकर एक्सरसाइज करते हैं |

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews