सिंधिया ने शुरू किया बीजेपी नेताओं से मिलने का सिलसिला, अमित शाह और राजनाथ से की मुलाकात

सिंधिया ने शुरू किया बीजेपी नेताओं से मिलने का सिलसिला, अमित शाह और राजनाथ से की मुलाकात

भोपाल।

बीजेपी में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात शुरू कर दी है। इस दौरान वह गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचे। इस दौरान सिंधिया की दोनो नेताओ से लंबी चर्चा हुई। वही अमित शाह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि मुझे यकीन है कि पार्टी में उनका शामिल होना मध्य प्रदेश के लोगों की सेवा करने के बीजेपी के संकल्प को और मजबूत करेगा। इससे पहले सिंधिया ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसके बाद दोपहर 3 बजे के करीब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ली।

वहीं आज बीजेपी ज्वाइन करने के बाद पहली बार दो दिवसिय दौरे पर भोपाल आ रहे हैं। इस दौरान शुक्रवार को वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल करेंगे। सिंधिया के भाजपा में शामिल होने को यादगार बनाने के लिए मध्य प्रदेश कार्यलय में बड़े स्तर पर तैयारी की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews