मप्र में 179 पहुंचा कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा, भोपाल में तीन नए केस

मप्र में 179 पहुंचा कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा, भोपाल में तीन नए केस

भोपाल| मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है| प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 11 तक पहुँच गया है| शनिवार को कोरोना से तीन की जान गई। इनमें दो इंदौर और एक छिंदवाड़ा में मौत शामिल है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 179 पहुँच गई है। भोपाल में करोना के 3 मरीज और पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 36 की हालत बेहतर हुई है, उन्हें टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा|

इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 7 हो गई। शनिवार को कोरोना से दो और मरीजों ने दम तोड़ दिया, शहर के एमआर टीबी अस्तपाल में भर्ती 42 वर्षीय और 80 वर्षीय महिला की शनिवार सुबह मौत हो गई। इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या का आंकड़ा भी बढ़कर 115 पर पहुंच गया है| वहीं छिंदवाड़ा में दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिले 36 साल के युवक की शनिवार सुबह 5 बजे जिला अस्पताल में मौत हो गई। युवक के पिता की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

प्रदेश के खरगोन जिले में पॉजिटिव की संख्या तीन हो गई है। शनिवार को जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मिले है। धरगांव में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत के बाद यह जिले में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हाजी नुरमोहम्मद जमात दिल्ली से 26 मार्च को खरगोन लौटे थे । वे अपनी पत्नी के साथ 19 मार्च से 26 मार्च तक दिल्ली मरकज जमात में रुके थे। हालांकि पत्नी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वही ग्राम असनगावं का युवक विदेश पेरिस से घर लौटा था । युवक को घर पर आइसोलेट किया गया था। स्वास्थ्य अमले ने गाँव की सीमा सील कर दी है।वही युवक के परिजनों के सैम्पल लिए जा रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews