मौसम का फ़िर बदला मिजाज, अब इन जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले

मौसम का फ़िर बदला मिजाज, अब इन जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले

भोपाल।

एमपी में मौसम का एक बार फिर मिजाज बदल गया है। शनिवार को कई जगहों पर ओले गिरे और बारिश भी हुई। मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार से हिमाचल प्रदेश के आसपास के इलाके में पश्चिमी विक्षोभका केंद्र बना हुआ है। इसी कारण मौसम में यह बदलाव आया है। महाकोशल-विंध्य में शुक्रवार से मौसम में बदलाव हुआ है। शुक्रवार, शनिवार के बाद आज रविवार को भी महाकोशल के सिवनी, मंडला और विंध्य के शहडोल, उमरिया में बारिश के साथ ओले गिरे। सिवनी के लखनादौन और घंसौर ब्लॉक के 20 से अधिक गांवों में दोपहर आज दोपहर तेज बारिश के साथ ओले गिरे।

फसलों को हुआ नुकसान

करीब 5 से 10 मिनट तक चने व आंवले आकार के ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने प्रभावित गांवों में फसोलो को हुए नुकसान का जयजा लिया। निरीक्षण के बाद ही ओलावृष्टि से कितना नुकसान हुआ है यह सामने आएगा। लखनादौन ब्लॉक के आदेगांव, लखनादौन, पहाड़ी, टीलेगंगई के अलावा घंसौर ब्लॉक के कहानी, खमरिया गोसाई सहित अन्य गांवों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। उमरिया जिले में पाली के घुनघुटी में दोपहर में करीब आधे घंटे तक ओलावृष्टि हुई जिससे फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं जिले के दूसरे हिस्सों में धूप खिली रही। उमरिया नगर में मौसम खुला रहा।

चिंता में किसान, मुआवजे की मांग
किसानों की मानें तो उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन बारिश ने सबकुछ बर्बाद कर दिया है। भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के साथ-साथ मकान भी टूट गए हैं. जिससे खाने और रहने का संकट खड़ा हो गया है। इस स्थिति में सरकार को हमारी मदद करनी चाहिए। फसल का सही मुआवजा देने के साथ हमारे लिए रहने की भी व्यवस्था की जानी चाहिए।वहीं भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि गेहूं, चना, दलहन की फसलें नष्ट हो चुकी है। अब इस नुकसान की भरपाई के लिए सर्वे किया जाएगा और उन्हें उचित मुआवजा दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी।

शहडोल में लगातार दूसरे दिन जारी रही बारिश

शहडोल जिले में लगातार दूसरे दिन भी देर तक जमकर बारिश हुई साथ में ओले भी गिरे हैं। इसके चलते किसान परेशान नजर आने लगे है। किसानो की माने तो खेतों में फसल बिछ जाने से दाना खराब होने की आशंका तेज हो गई है। आज रविवार को भी शहर में चने बराबर तो गांवों में कंचे के आकार के ओले गिरे है और इससे दलहनी फसलों के नष्ट होने की आशंका है। जिले के बुढ़ार, धनपुरी में भी ओले गिरे हैं। इधर, मंडला में भी शाम को बारिश के साथ ओले गिरे हैं।

क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी मप्र में हुई बारिश के चलते राजधानी सहित प्रदेशभर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होगी।यह पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, यूपी से होकर अब मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रविवार को भी बना रहेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews