नवनियुक्त राज्यपाल मंगू भाई छगन भाई पटेल भोपाल पहुंचे, सीएम शिवराज ने किया स्वागत

नवनियुक्त राज्यपाल मंगू भाई छगन भाई पटेल भोपाल पहुंचे, सीएम शिवराज ने किया स्वागत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल मंगू भाई छगन भाई पटेल बुधवार देर शाम भोपाल पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। वे गुरूवार को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।

Video : साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बसाया दो बेटियों का घर, खुशी में जमकर झूमीं

राज्यपाल नियुक्त होने के बाद पहली बार भोपाल आने पर शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी करते हुए कहा कि “मध्यप्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल श्री मंगू भाई छगन भाई पटेल जी का प्रदेश की धरती पर हृदय से स्वागत करता हूं। मुझे विश्वास है कि आपके प्रशासकीय अनुभव का लाभ मिलेगा और आपके मार्गदर्शन में राज्य प्रगति एवं विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा।”

बता दें कि कैबिनेट विस्तार से एक दिन पहले राष्ट्रपति द्वारा 8 राज्यपालों को नियुक्त किया गया है। देश और मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए भले ही मंगू भाई छगन भाई पटेल का नाम नया हो, लेकिन वे गुजरात की राजनीति में अपना अच्छा खासा वजूद रखते हैं। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने वाले नेताओं में से एक हैं। 77 साल के मंगूभाई छगनभाई पटेल का जन्म 1944 को हुआ। वे 2014 में गुजरात विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। प्रदेश के नए राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल नवसारी जिले से गुजरात विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। उनको बहुमत से 2013 में गुजरात विधानसभा का डिप्टी स्पीकर भी बनाया गया था। नवसारी जिले में उनकी गांडेवी विधानसभा सीट रही है। वे गुजरात सरकार में वन और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाल चुके हैं

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews