कोरोना का कहर: MP में अब तक 4426 पॉजिटिव, 253 नए केस मिले

कोरोना का कहर: MP में अब तक 4426 पॉजिटिव, 253 नए केस मिले

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में गुरूवार को 253 नए पॉजीटिव सामने आये हैं। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश द्वारा जारी बुलेटिन (Health Bulletin) के मुताबिक प्रदेश में अब तक 4426 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) हो गए हैं। वहीं 167 लोगों की मौत अब तक कोरोना से हो चुकी है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4667 सैंपल जांच के लिए प्रस्तुत हुए। जिनमें से 124 सैंपल रिजेक्ट हो गए। वहीं 4290 सैंपल नेगेटिव पाई गई और 253 सैंपल पॉजिटिव निकले। इंदौर में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरूवार को इंदौर में 131 नए मामले सामने आये। जिन्हे मिलकर इंदौर में 2238 पॉजिटिव हो गए हैं।शहर में अब तक कोरोना के कारण 96 लोगों की जान जा चुकी है।1046 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

भोपाल में संक्रमितों की संख्या 900
राजधानी भोपाल में 42 नए मामले सामने आये हैं। जिन्हे मिलकर शहर में संक्रमितों की संख्या 900 हो चुकी है। वहीं 35 लोगों की अब तक जान जा चुकी है। 509 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उज्जैन में 5 जबलपुर में 10 बुरहानपुर में 35 नए मामले सामने आये हैं।

ग्वालियर में 6 नए पॉजिटिव
ग्वालियर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। गुरुवार को एक बार फिर 6 पॉजिटिव रिपोर्ट सामने आईं जिसके बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों बढ़कर 42 हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews