जयवर्धन से बोला शख्स, दूसरे नंबर पर कमलनाथ को मत बनाना, वीडियो वायरल

जयवर्धन से बोला शख्स, दूसरे नंबर पर कमलनाथ को मत बनाना, वीडियो वायरल

भोपाल| कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चल रही खींचतान के बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से सियासत गरमा गई है| भाजपा नेता इस वीडियो को शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं| वीडियो में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह से एक शख्स यह कह रहा है कि दूसरे नंबर पर कमलनाथ को मत बनाना किसी दूसरे को बनाना|

पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह बुधवार को राघोगढ़ विधानसभा के दौरे पर थे| वायरल हो रहा वीडियो यही का बताया जा रहा है| जब जयवर्धन कांग्रेस कार्यकाल के फैसलों के बारे में बता रहे थे| तभी एक शख्स ने जयवर्धन को रोकते हुए कहा कि दूसरे नंबर पर कमलनाथजी को मत बनाना , किसी और को बनाना | इस दौरान जयवर्धन उस शख्स को शांत कराते हुए भी नजर आये| इस वीडियो को प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने ट्विटर पर शेयर करते हुए निशाना साधा है|

गौरतलब है कि अभी तक ज्योतिरादित्य सिंधिया को दूसरी पंक्ति का सबसे बड़ा नेता माना जा रहा था लेकिन उनके भाजपा में जाने के बाद अब मध्यप्रदेश कांग्रेस में नंबर दो की लड़ाई शुरू हो गई है। इस बीच पिछले दिनों जयवर्धन सिंह को भावी मुख्यमंत्री बताया गया था, इसके बाद नकुलनाथ का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमे नकुलनाथ कह रहे हैं कि मैं उपचुनाव में युवाओं का नेतृत्व करूंगा| इसके बाद से ही नेतृत्व को लेकर बहस छिड़ी हुई है| इस बीच जयवर्धन के वायरल वीडियो को लेकर सियासी गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews