
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। निर्भीक पत्रकारिता, सधे हुए लेखन, स्पेशल रिपोर्टस और कोरोना काल में लोगों तक सही और त्वरित खबरें पहुंचाने के लिए पत्रकार और एमपी ब्रेकिंग न्यूज (MP Breaking News) की वरिष्ठ सदस्य सुश्री पूजा खोदाणी (Pooja Khodani) को मंगलवार को सम्मानित किया गया। कोरोना काल (Corona Crisis) में उनके द्वारा पूर्ण समर्पण से कार्य किया गया तथा इस दौरान लगातार अपने घर से दूर रहने के बावजूद उन्होंने पत्रकारिता के दायित्व का पूरी तरह निर्वहन किया।

मंगलवार शाम 4 बजे jk24x7news चैनल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सुश्री पूजा खोदाणी को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) एवं पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर JK 24×7 News चैनल के हेड सुभाष श्रीवास्तव ने कहा कि “आपके द्वारा किये गए कार्यो से समाज को नई दिशा मिली है, इस कार्यक्रम में आपको सम्मानित करते हुए हमें गौरव महसूस हो रहा है। भविष्य में आप यूं ही ऊंचाईयों को छूते रहे, यही कामना करते है।” कार्यक्रम में कुछ अन्य पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सभी पत्रकारों को बधाई देते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

