मध्यप्रदेश में बदला मौसम, इन जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

मध्यप्रदेश में बदला मौसम, इन जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम (Weather)बदल गया है| गुरूवार को प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश (Rain) हुई| बुंदेलखंड, विंध्य, चंबल के कई इलाकाें में बारिश हुई। वहीं खजुराहाे में आंधी के साथ आधा इंच पानी बरसा। नाैगांव, रीवा सतना समेत कई शहर भी बारिश से भीगे| खजुराहो में बिजली गिरने से तीन की मौत हो गई। रीवा में होर्डिंग गिरने से अपेक्स बैंक के मैनेजर डीएस परिहार की मौत हो गई। शुक्रवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई है| मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे कई जिलों में गरज चमक के साथ धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है|

मानसून (Monsoon) के 1 जून को केरल (Keral) पहुंचने के संकेत मिले हैं। वहीं मौसम विज्ञानियों ने मप्र में 1-2 जून को अच्छी बरसात के आसार जताये हैं| इसके बाद यह सिलसिला रुक-रुक कर मानसून के दस्तक देने तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है| रीवा, सागर एवं चंबल संभाग के जिलों में तथा ग्वालियर दतिया, सिवनी शहडोल एवं विदिशा जिला में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं| वहीं रीवा, सागर एवं चंबल संभाग के जिलों में तथा ग्वालियर, सिवनी, शहडोल एवं विदिशा जिले में धूल भरी आंधी, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चल सकती हैं| विभाग ने एक जून तक ऐसे ही मौसम बने रहने की सम्भावना जताई है|

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर चक्रवात बना हुआ है। एक ट्रफ उत्तरी मप्र से होकर गुजर रहा है। अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र है, जो अबदाब के क्षेत्र में तब्दील होने जा रहा है। इन सिस्टम के कारण बरसात की गतिविधियों में इजाफा होने के आसार हैं। 1-2 जून को भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर में अच्छी बरसात होने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश के कई स्थानों पर रुक-रुक बरसात का सिलसिला जारी रह सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews