
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज से अगले 7 दिन तक बैंकों (Bank) में कोई कामकाज नहीं होगा और बैंक बंद (Bank holidays 2021) रहेंगे। रहेंगे। हालांकि रहेंगे। 13 अप्रैल यानि आज छुट्टी गुड़ी पाड़वा और वैसाखी जैसे त्यौहारों की वजह से बैंक बंद है। जबकि बुधवार 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती (Bhimrao Ambedkar Jayanti), 21 अप्रैल को रामनवमी (Ram Navami) और महावीर जयंती की छुट्टियों के चलते बैंक बंद रहेंगे।
यह भी पढ़े.. Bank Holiday: जल्द ही निपटा लें जरुरी काम, अप्रैल में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक
इसके अलावा दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के चलते बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे। इस हिसाब से यानी 13 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल तक बैंक(Bank) में छुट्टियां रहेगी। हालांकि ये छुट्टियां राज्यों के हिसाब से होंगी, यानी किसी राज्य में बैंक खुलेंगे और किसी राज्य में नहीं, ये इस बात पर निर्भर करता है कि उस राज्य में वो त्योहार मनाया जाता है या नहीं। लेकिन ऑनलाइन काम होते रहेंगे और सभी एटीएम (ATM) चालू रहेंगे, लेकिन आपको कैश की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
अगले 7 दिनों की बैंक (Bank) हॉली डे की लिस्ट
- 13 अप्रैल – मंगलवार – उगाडी फेस्टिवल, तेलुगु न्यू ईयर, बोहाग बिहू, गुड़ी पाड़वा, वैशाखी, सजिबु नोंगामपांबा (चैरोबा), नवरात्रि का पहला दिन (बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर में छुट्टी)
- 14 अप्रैल – बुधवार – डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती / तमिलनाडु वार्षिक दिवस / विशू / बिजू फेस्टिवल / चेईराओबा / बोहाग बिहू (आइजोल, भोपाल, चंडीगढ़, नई दिल्ली, रायपुर, शिलांग और शिमला में खुले रहेंगे)
- 15 अप्रैल – गुरुवार – हिमाचल दिवस, बोहाग बिहू, बंगाली न्यू ईयर, सरहुल (अगरतला, गुवाहाटी, कोलकाता, रांची, शिमला में छुट्टी)
- 16 अप्रैल – शुक्रवार – बोहाग बिहू (गुवाहाटी में बैंक बंद)
- 18 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक बंदी)
- 21 अप्रैल – बुधवार – राम नवमी, गड़िया पूजा (अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुबनेश्वर, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची और शिमला में बैंक हॉलिडे)
- 24 अप्रैल – चौथा शनिवार, बैंक बंद रहेंगे
- 25 अप्रैल – रविवार – महावीर जयंती
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

