एनएचएम संविदा स्टॉफ नर्स भर्ती परीक्षा निरस्त, पेपर हुआ लीक, डबरा से 6 युवक गिरफ्तार

एनएचएम संविदा स्टॉफ नर्स भर्ती परीक्षा निरस्त, पेपर हुआ लीक, डबरा से 6 युवक गिरफ्तार

MP-National Health Mission – MP Contract Staff Nurse Recruitment Exam Canceled : एनएचएम की 7 फरवरी को होने वाली संविदा स्टॉफ नर्स भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर सामने आते ही इसे निरस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह पेपर  ग्वालियर में लीक हुआ, जैसे ही जानकारी सामने आई एनएचएम एमपी के मुख्य प्रशासकीय अधिकारी केके रावत ने परीक्षा निरस्त करने के निर्देश दे दिए। जानकारी के अनुसार ग्वालियर के डबरा की होटल से यूपी की इस गैंग को पकड़ा गया है। वही पेपर लीक होने के बाद इसे निरस्त किए जाने की खबर मिलते ही आवेदकों ने जमकर हंगामा किया। इस मामलें में 6 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। फिलहाल इस मामलें में पुलिस जांच में जुट गई है।

भोपाल परीक्षा सेंटर सैम कालेज में हंगामा

मंगलवार को भोपाल के सैम कालेज में उस वक़्त हंगामा मच गया जब एनएचएम एमपी यानि नेशनल हेल्थ मिशन – मध्यप्रदेश की संविदा स्टॉफ नर्स भर्ती परीक्षा में पहुंचे उम्मीदवारों को यह पता चला कि यहां दोपहर की पारी में होने वाला पर्चा लीक हो गया है। दरअसल उम्मीदवारों को परीक्षा हाल में बैठा दिया गया लेकिन जब देर तक परीक्षा शुरू नहीं हुई तो उम्मीदवारों ने एग्जाम हॉल में ड्यूटी कर रहे पर्यवेक्षकों से पूछताछ की। पहले कहा गया कि  एग्जाम सर्वर स्लो है वही अचानक कुछ देर बाद ही पर्यवेक्षकों  ने परीक्षा का पर्चा आउट होने की बात बताते हुए परीक्षा निरस्त किए जाने की जानकारी उम्मीदवारों को दी, इससे नाराज परीक्षार्थियों ने भोपाल के रायसेन रोड स्थित सैम कॉलेज के बाहर विराेध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। वही परीक्षा निरस्त होने का मामला सामने आते ही कांग्रेस एक बार फिर प्रदेश सरकार पर हमलावर हो गई है, मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले और प्रदेश कांग्रेस मीडिया टीम की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने ट्वीट करते हुए इसे “मिस्टर घोटाला की सरकार में मुन्ना भाई का खुला खेल” और “मामा जी व्यापम चालू आहे”  बताया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews