पुणे-गोरखपुर-पुणे के मध्य नौ-नौ ट्रिप समर स्पेशल ट्रेन, गाड़ी WCR मंडल के इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशन में लेगी हाल्ट

Indian Railways trains Chhath festival

Indian Railways to run 1,500 special trains next 5 days for Chhath festival

Bhopal- summer special train between Pune-Gorakhpur-Pune : रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 01431/01432 पुणे-गोरखपुर-पुणे के मध्य 09-09 ट्रिप साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी भोपाल मंडल के इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशनों पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।

यह रहेगा शेड्यूल
गाड़ी संख्या 01431 पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 21.04.2023 से 16.06.2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को पुणे स्टेशन से 16.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 03.55 बजे इटारसी पहुँचकर, 04.00 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 05.40 बजे भोपाल पहुँचकर, 05.45 बजे भोपाल से प्रस्थान कर, 07.58 बजे बीना पहुँचकर, 08.00 बजे बीना से प्रस्थान कर, 21.00 बजे (शनिवार को) गोरखपुर स्टेशन पहुँचेगी।

वापसी का शड्यूल 
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01432 गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 22.04.2023 से 17.06.2023 तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर स्टेशन से 23.25 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 13.25 बजे बीना पहुँचकर, 13.30 बजे बीना से प्रस्थान कर, 16.10 बजे भोपाल पहुँचकर, 16.15 बजे भोपाल से प्रस्थान कर, 18.10 बजे इटारसी पहुँचकर, 18.15 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, तीसरे दिन 07.15 बजे (सोमवार को) पुणे स्टेशन पहुँचेगी।

कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगाँव, मनमाड़, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी,उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, मनकापुर, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रीगण कृपया यात्रा के दौरान ट्रेन एवं स्टेशन पर कोविड-19 से सम्बंधित सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews