नितिन गर्ग बने लायंस क्लब भोपाल संस्कार के अध्यक्ष, शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न

नितिन गर्ग बने लायंस क्लब भोपाल संस्कार के अध्यक्ष, शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। लायन नितिन गर्ग बने भोपाल संस्कार के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। शनिवार को लायंस क्लब भोपाल संस्कार के संस्थापन कार्यक्रम में प्रथम वाइस डिस्ट्रिक गवर्नर एवं शपथ विधि अधिकारी डॉ अजय गुप्ता के द्वारा लायन नितिन गर्ग को 2021-22 के 11वे अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर लायन कमल भंडारी थे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व गवर्नर अनिल झा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लायन बीनू गर्ग एवं चार्टर लायन सुयश कुलश्रेष्ठ ने किया। इस अवसर पर रीजनल चेयरपर्सन सीमा सक्सेना, जोन चेयरपर्सन रेखा सक्सेना, कार्यक्रम संयोजक सुषमा कुलश्रेष्ठ एवं अन्य संस्थाओं के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवम सदस्य उपस्थित थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews