तहलका मचाएगी इस अधिकारी की ये किताब

तहलका मचाएगी इस अधिकारी की ये किताब

भोपाल।
अपनी तेजतर्रार कार्यशैली और ईमानदार छवि के लिए जाने वाले राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और वर्तमान में लोक निर्माण विभाग के उप सचिव नियाज अहमद की नई किताब ‘ONCE I WAS BLACK MAN’ इसी महीने के अंत तक बाजार में होगी। नियाज की छठवीं किताब है।यह किताब रंगभेद की थीम पर आधारित है ।

पिछले दो साल की रिसर्च के आधार पर नियाज ने ये साबित करने का प्रयास किया है कि विश्व शरीर के रंग के आधार पर चल रहा है। इस पुस्तक के माध्यम से वैज्ञानिक दृष्टिकोण बताते हुए नियाज ने व्यक्ति की प्रगति और विकास का आधार रंग बताया है। व्यक्ति का विकास रंग की श्रेष्ठता पर ही आधारित होता है, यह उन्होंने प्रामाणिक तरीके से बताने की इस किताब के माध्यम से कोशिश की है। इसके पहले भी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की जिंदगी पर लिखे ‘LOVE DEMANDS BLOOD’ ,’TALAQ TALAQ TALAQ’ ,’UNTOLD SECREATS OF MY ASHRAM’ को लेकर सुर्खियां बटोर चुके नियाज की यह पुस्तक वैश्विक स्तर पर लांच करने की तैयारी है।

बयानों से हमेशा चर्चा में रहते है नियाज
गौरतलब है कि नियाज खान अपनी टिप्पणी के कारण कई बार चर्चाओं में रहे हैं। ये वही नियाज़ खान हैं जिन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम और उसकी प्रेमिका मोनिका बेदी पर किताब लिखने की इजाज़त सरकार से मांगी थी।हाल ही में उन्होंने पीएम मोदी से मांग की थी कि NRC के ज़रिए भ्रष्ट अफसरों को देश से बाहर करें। नियाज खान इससे पहले मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर अपने एक बयान के चलते चर्चाओं में रहे थे। तब उन्होंने अपनी किताब और अपना नया नाम खोजने का उल्लेख करते हुए कहा था, ‘पिछले छह महीनों से मैं इस पुस्तक के लिए और अपने लिए एक नया नाम ढूंढ रहा हूं, ताकि मैं अपनी मुस्लिम पहचान छिपा सकूं। खुद को नफरत की तलवार से बचाने के लिए यह जरूरी है।’ नियाज खान ने ‘डेस्टिनी इन ड्रग्स’, ‘ब्लैक ग्रेव’, ‘अनटोल्ड सीक्रेट ऑफ माई आश्रम’, ‘लव डिमांड्स ब्लड’ और ‘तलाक’ नामक उपन्यास लिखे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews