अब MP में नही होगा Indian Idol 11 का ग्रैंड फिनाले

अब MP में नही होगा Indian Idol 11 का ग्रैंड फिनाले

भोपाल।

टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 का ग्रैंड फिनाले अब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल नही होगा, बल्कि सितारों की नगरी मुंबई में ही होगा। इसके पीछे कारण यह है कि एमपी टूरिज्म विभाग के पास प्रपोजल लैटर का देरी से पहुंचना। ऐसे में इतने कम समय में यहां तैयारी कर पाना संभव नही, अब ये कार्यक्रम मुंबई में ही शूट होगा।

दरअसल, इंडियन आइडल 11 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन 20 फरवरी को भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में होना था।इसमें फाइनल के 15 प्रतियोगियों के साथ शो के जज हिमेश रेशमिया, म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी और सिंगर नेहा कक्कड़ भी शामिल होने वाले थे। इस प्रस्ताव पर सरकार ने मुहर लगा दी है। इसके लिए इंडियन आइडल की टैक्निकल टीम ने टीटी नगर स्टेडियम में रैकी भी की थी, लेकिन टीम को ये जगह पसंद नहीं आई और उसने टूरिज्म के एमडी फैज अहमद किदवई को पत्र लिखकर कहा कि इतने कम समय में इस जगह व्यवस्था कर पाना संभव नहीं होगा।अब ये कार्यक्रम मुंबई में ही शूट होगा।

चैनल ने भोपाल में शूटिंग करने का प्रपोजल बहुत लेट भेजा था, इतने शॉर्ट नोटिस पर कार्यक्रम टीटी नगर स्टेडियम में करा पाने में दिक्कत थी। प्रस्ताव अगर समय पर आ जाता तो बेहतर तरीके से तैयारी कर पाते।

सुरेन्द्र सिंह बघेल, पर्यटन मंत्री, मप्र

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews