सरकार का बड़ा फैसला, 15 अगस्त को न परेड होगी, न सांस्‍कृतिक कार्यक्रम

सरकार का बड़ा फैसला, 15 अगस्त को न परेड होगी, न सांस्‍कृतिक कार्यक्रम

भोपाल। कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों का असर धार्मिक आयोजनों और राष्ट्रीय त्योहारों पर भी पड़ रहा है| इस बार आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस भी बिना किसी आयोजन के मनाया जाएगा| इस बार न तो परेड होगी और न ही सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शिवराज कैबिनेट की बैठक में इस सम्बन्ध में फैसला लिया गया है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह पर 15 अगस्त के दिन समारोह सीमित व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ मनाना आवश्यक है। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराया जाए। स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक न होकर प्रतीक स्वरूप हो। इनमें पारंपरिक रूप से बच्चों को बुलाए जाने और कार्यक्रम में शामिल करने की परंपरा इस वर्ष स्थगित रखी जाए।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भोपाल में एक जगह 15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला और तहसील स्तर पर अधिकारी कार्यक्रम करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews