भोपाल में 3 मई तक लॉक डाउन में नही मिलेगी कोई छूट

भोपाल में 3 मई तक लॉक डाउन में नही मिलेगी कोई छूट

भोपाल।मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अभी छूट नही मिलने वाली है। भोपाल कलेक्टर तरुण पिथौड़े ने साफ कर दिया है कि  तीन मई तक लॉक डाउन में कोई छूट नही दी जाएगी। पहले सभी हालातों पर समीक्षा की जाएगी उसके बाद निर्णय लिया जाएगा।अपने जारी बयान में कलेक्टर ने कहा कि अभी जो व्यवस्थायें लागू है उसी अनुसार दूध, सब्जी,और किराना दुकाने चालू रहेगी ,अन्य कोई अतिरिक्त छूट नही दी गई है।

दरअसल, मोदी सरकार ने सभी गैर जरुरी दुकानें खोलने के आदेश दिए है, लेकिन इसमें भी सशर्ते रखी गई है।जिसके तहत प्रदेश के कई जिलों में दुकानें खोली गई है। वही कलेक्टर ने साफ कर दिया है कि केंद्र सरकार के आदेश के बाद भोपाल में हालात की समीक्षा की जाएगी। उसके बाद ही दुकानें (shops) खोलने का फैसला लिया जाएगा। जिला और पुलिस प्रशासन मौजूदा स्थिति की फिलहाल समीक्षा कर रहा है, उसके बाद ही कोई घोषणा की जाएगी।

बता दे कि   राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 351 पहुंच गई है, इससे अभी तक शहर में 10 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 115 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिला प्रशासन ने राजधानी में कोरोना संक्रमण के 7 क्षेत्राें काे हॉट स्पॉट बनाया है। शहर में स्थित जहांगीराबाद सबसे बड़ा और सर्वाधिक संवेदनशील हॉट स्पॉट है। पूरे शहर की तुलना में इस एरिया ने सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले हैं। इसके अलावा टीटी नगर, अशोका गार्डन, नेहरू नगर, ऐशबाग, कोलार की कुछ कॉलोनियां सहित शिवाजी नगर शहर भी हॉट स्पॉट​ जोन में शामिल है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews