कोरोना संक्रमण रोकने के लिए राज्य स्तर पर होगी नोडल अधिकारी की नियुक्ति,मंत्री ने दिए निर्देश

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए राज्य स्तर पर होगी नोडल अधिकारी की नियुक्ति,मंत्री ने दिए निर्देश

भोपाल

अब कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये राज्य स्तर पर एक नोडल अधिकारी बनाया जाएगा जो मॉनीटरिंग और प्लान बनाने का कार्य करेगा। इसकी डेली रिपोर्टिंग भी की जाएगी। ये निर्देश नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यह विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान दिये। उन्होने कहा कि कोरोना फैलने से रोकने के लिए नगरीय निकाय महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे और इसी क्रम में राज्य स्तर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इसी के साथ उन्होने निर्देश दिए कि किसी भी शहर में जिस क्षेत्र में कोरोना मरीज पाये जाए, वहाँ प्राथमिकता सेनेटाइजेशन किया जाए और इसके लिए नवीनतम तकनीकों का उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में नगरीय विकास विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यो का भी अध्ययन करें और चयनित कोविड सेंटर में मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराएं।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह ने कहा कि स्मार्ट सिटी में वही कार्य करवाये जायें, जो नागरिकों के लिये उपयोगी हों। सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना गरीब तबके के लिये बहुत उपयोगी है। इसे हर शहर में संचालित करने का प्लान बनाएं। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्म-निर्भर निधि (पी.एम. स्व-निधि) योजना का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में दिलाएं। हर नगरीय निकाय में एक अधिकारी की ड्यूटी लगायें, जो बैंक से को-ऑर्डिनेट करे, जिससे समय पर ऋण मिल सके। योजना के क्रियान्वयन की निकायवार ग्रेडिंग की जाए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिये प्लान बनाने को भी कहा गया। उन्होंने शहरी लोक परिवहन में चलाई जा रही इंटरसिटी बसों की उपयोगिता के संबंध में तुलनात्मक रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिये। सिंह ने कहा कि मेट्रो ट्रेन के कार्यों में तेजी लाने के लिए भी कहा।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर ऐसा कार्य करें कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित हों। उन्होंने कहा कि हमें हर हाल में नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीतेश व्यास ने योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज श्रीवास्तव, आयुक्त ग्राम एवं नगर निवेश अजीत कुमार, अपर आयुक्त स्वतंत्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews