शराबी प्रिंसिपल की हैवानियत, 5वीं की छात्रा का दांत तोड़ा, बच्चियों से दबवाता था पैर, मैहर कलेक्‍टर और SP को नोटिस जारी

Sterilization failure at Jabalpur District Hospital

Commission issues notice to CMHO

मध्य प्रदेश के मैहर में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाए, प्रिंसिपल लगातार छात्राओं को प्रताड़ित कर रहा था, मामला तब उजागर हुआ जब प्रिंसिपल ने नशे की हालत में 5वीं कक्षा की मासूम छात्रा को इस कदर पीटा कि उसके दांत टूट गए। मुंह से खून निकलते देख परिजन आग-बबूला हो गए और सीधे थाने जाकर प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

बच्चों से हाथ-पैर दबवाने के साथ-साथ उन्हें बेरहमी से पीटने का मामला

मैहर जिले के नादन थाना क्षेत्र के एक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय उमरी फिफरी के प्रिंसिपल द्वारा स्कूल में शराब पीकर आने और बच्चों से हाथ-पैर दबवाने के साथ-साथ उन्हें बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। प्रिंसिपल ने एक 5वीं कक्षा की एक छात्रा को इतना पीटा कि उसका जबड़े का दांत टूट गया। और मुंह से खून निकलने लगा। डरी-सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन अन्‍य पीड़ित बच्‍चों के साथ आरोपी प्रिंसिपल की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचे।

आयोग ने जारी किया नोटिस 

मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षक, मैहर से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews