आखिरकार भोपाल से पकड़ा गया कुख्यात बदमाश काला ईरानी, देश के कई राज्यों में दर्ज है गंभीर मामलें

आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, कर्नाटक एवं छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के कई थानों में चोरी, हाथ की सफाई कर जेवर एवं नकदी चोरी करने तथा अन्य आपराधिक कृत्यों के लगभग 35 अपराध दर्ज होना सामने आया है।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

भोपाल के निशातपुरा के ईरानी डेरे का कुख्यात बदमाश काला ईरानी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया, पुलिस ने काला ईरानी को उस वक़्त गिरफ्तार किया जब वह अपने घर में चोरी छिपे पहुंचा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने काला ईरानी के बेटे को भी गिरफ्तार किया है। काला ईरानी पर 10 हजार का इनाम भी पुलिस ने घोषित किया था।

गिरोह का था प्रमुख 

आरोपी भोपाल के ईरानी समाज के कुछ लोगों का संगठित गिरोह बनाकर देश के विभिन्न राज्यों में लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। उसके विरुद्ध थाना निशातपुरा में अपराध दर्ज होने के साथ-साथ स्थायी वारंट भी लंबित था। विशेष प्रयासों के बड़ा पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से अपराधों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर उससे पूछताछ जारी है, जिससे अन्य गंभीर मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

देश के कई हिस्सों में दर्ज है अपराध 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, कर्नाटक एवं छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के कई थानों में चोरी, हाथ की सफाई कर जेवर एवं नकदी चोरी करने तथा अन्य आपराधिक कृत्यों के लगभग 35 अपराध दर्ज होना सामने आया है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड का संकलन किया जा रहा है तथा उसकी गिरफ्तारी की सूचना देशभर के संबंधित पुलिस इकाइयों को भेजी जा रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews