
BHOPAL POLICE ARREST
भोपाल की टीला पुलिस ने 02 थानो मे फायरिंग और हत्या का प्रयास मामले मे फरार बदमाश जुबेर मौलाना के साथी शरीफ बच्चा को धारधार हथियार सहित गिरफ्तार किया है।
[dgv_vimeo_video id=”1085466102″]
चलाई थी गोली
मंगलवारा पुलिस ने कुछ दिनों पहले कुख्यात बदमाश जुबेर मौलाना को गिरफ्तार किया था, 06 महीने से फरार इनामी बदमाश जुबेर मौलाना कई गंभीर अपराधों में लिप्त था। अब पुलिस ने उसके साथी शरीफ बच्चा को गिरफ्तार किया है। जुबेर मौलाना और शरीफ बच्चा दोनों ही आरोपियों ने कई गंभीर अपराधों को अंजाम दिया। पुलिस ने 09 मई को ही शहर के कुख्यात बदमाश जुबेर मौलाना, व उसके साथी आरोपी जहीर खान उर्फ जायशा,शकीर उर्फ सन्नी, फैसल खान को गिरफ्तार किया था।
ऐसे पकड़ में आया आरोपी
फरार शरीफ बच्चा के बारे में मुखबिर ने सूचना दी कि इस्लामी गेट के पास बैरसिया बस स्टेण्ड पर जुबेर मौलाना का गुर्गा शरीफ उर्फ बच्चा भोपाल से भागने की फिराक मे खडा है, सूचना पर तत्काल टीम द्वारा बैरसिया बस स्टेण्ड पर दबिश दी गई जो बदमाश बस के इंतजार मे बस स्टेण्ड पर खडा दिखा ,जिसे घेराबंदी कर पकडा, जिसने अपना नाम शरीफ उर्फ बच्चा पिता मोहम्मद इदरीश उम्र 33 साल निवासी मंसूर भाई का मकान बाग फरहत आफजा एशबाग भोपाल बताया। बदमाश की तलाशी ली गई तो पीठ से सटाकर छिपाकर रखी एक धारधार तलवार मिली।
