प्रदेश में अब प्लाज्मा थैरेपी से होगा कोरोना का इलाज, केंद्र से मिली अनुमति

प्रदेश में अब प्लाज्मा थैरेपी से होगा कोरोना का इलाज, केंद्र से मिली अनुमति

भोपाल

मध्य प्रदेश में अब प्लाज्मा थैरेपी से कोरोना का इलाज होगा। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से इस बारे में अनुमति मिल गई है और अब प्रदेश में कोरोना थेरेपी से भी इलाज संभव होगा। इसी के साथ केंद्र से जांच के लिये ऑटो किट भी मांगी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना से हो रही मृत्यु दर में गिरावट आई है। ये दर 10 प्रतिशत से 4.8 तक जा पहुंची है और प्रदेश में लगातार मामले कम हो रहे हैं। इसी के साथ उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से कोरोना से लड़ने को तैयार है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश में 548 कंटेनमेंट क्षेत्र हैं, 26 लाख आबादी रहती है, हम 25 लाख का सर्वे कर चुके हैं, 1 लाख का 2 दिन के अंदर कर लेंगे। अब अगर नया क्षेत्र बनेगा तो हम तत्काल सर्वे करके उसे हाथ में लेंगे। 15431 खांसी, जुखाम के अधिकांश मामलों को ठीक कर लिया गया है और सबसे अच्छी बात ये है कि मौतों की संख्या कम हुई है व स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त सुविधाएं हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews