अब ‘सिंधिया’ को लेकर पूर्व मंत्री ने दी सरकार को चुनौती

अब ‘सिंधिया’ को लेकर पूर्व मंत्री ने दी सरकार को चुनौती

भोपाल।
कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में अब बीजेपी भी कूद पड़ी है। बीजेपी नेता लगातार सिंधिया के समर्थन में बयान दे रहे है। अब भाजपा की सरकार में मंत्री रहे और वर्तमान में बीजेपी के विधायक विश्वास सारंग ने कमलनाथ सरकार को चुनौती दी है ।सारंग ने कहा है कि अगर कांग्रेस में दम है तो वह ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बताएं ।सारंग की इस चुनौती के बाद कांग्रेस में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, सारंग ने कहा कि कांग्रेस में योग्यता की कोई कदर नहीं है और जिस चेहरे के दम पर चुनाव लड़ा गया, वह चेहरा आज नेपथ्य में हैं और सड़क पर उतरने तक की बात कर रहा है ।कांग्रेस में न प्रदेश अध्यक्ष बना है न बनेगा। कमलनाथ चाहते हैं कि वे ही दोनों पदों पर काबिज रहे ।सारंग का कहना है कि गुटों में बंटी कांग्रेस  के साथ-साथ अब सरकार भी गुट और गिरोह में बट गयी है ।नसबंदी के विवादास्पद आदेश के बाद छवि भारद्वाज को हटाए जाने को लेकर विश्वास सारंग ने तंज किया कि सरकार के आदेश का पालन करने वाली ईमानदार अधिकारी को तब पद से हटा दिया गया जब वह मसूरी में ट्रेनिंग कर रही है पर असली आदेश सरकार का था ।अधिकारी ने सिर्फ पालन किया जिसके लिए उसे यह सजा दी गई ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews