अब पासपोर्ट बनवाना हुआ आसान, मोबाइल वैन पहुंचेगी आपके पास, बस करना होगा ये काम

अपॉइंटमेंट वाले दिन, आवेदक को निर्धारित समय पर बताए गए स्थान पर पहुंचना होगा और वहां मौजूद मोबाइल पासपोर्ट वैन टीम से संपर्क करना होगा। वैन में ही दस्तावेज़ों की जांच, फोटो और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस पहल से दूरवर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं सरल, सुलभ और आसान तरीके से उपलब्ध होंगी।
mobile passport van service

पासपोर्ट हमेशा से बहुत उपयोगी दस्तावेज रहा है लेकिन आज के दौर में इसकी उपयोगिता बहुत बढ़ गई है, विदेश में पढ़ाई और नौकरी के बढ़ते अवसर को देखते हुए पासपोर्ट अवेदनों की संख्या में पिछले कुछ वर्षों में तेजी से वृद्धि हुई है इसलिए सरकार इसकी प्रक्रिया को सरल करती जा रही है, सरकार ने अब एक पहल और की है।

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के अधीन क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भोपाल द्वारा नागरिकों को तेज़, पारदर्शी और सुविधाजनक पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा की शुरुआत की गई है। इस सेवा का उद्देश्य दूर-दराज़ इलाकों में पासपोर्ट सुविधाएं सहजता से उपलब्ध करवाना है।

अब आपके आपस पहुंचेगी पासपोर्ट मोबाइल वैन

पासपोर्ट अधिकारी शितांशु चौरसिया ने शुक्रवार को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भोपाल में मोबाइल पासपोर्ट वैन का अनावरण किया। यह मोबाइल सेवा, भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले जिलों में आवश्यकता के अनुसार दीर्घकालिक रूप से तैनात की जाएगी। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए मध्य प्रदेश के निवासी पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर जाकर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। आवेदन करते समय ‘पासपोर्ट वैन’ सेवा का चयन करें और उपलब्ध तिथियों में से अपनी सुविधा के अनुसार अपना स्लॉट निर्धारित करें।

वैन में ही दस्तावेज़ों की जांच, फोटो और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी

अपॉइंटमेंट वाले दिन, आवेदक को निर्धारित समय पर बताए गए स्थान पर पहुंचना होगा और वहां मौजूद मोबाइल पासपोर्ट वैन टीम से संपर्क करना होगा। वैन में ही दस्तावेज़ों की जांच, फोटो और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस पहल से दूरवर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं सरल, सुलभ और आसान तरीके से उपलब्ध होंगी। अधिक जानकारी और सहायता के लिए आवेदक पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर या क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, भोपाल से संपर्क कर सकते हैं। यह पहल नागरिकों के समय और संसाधनों की बचत करते हुए पासपोर्ट सेवा को और अधिक प्रभावशाली और जनहितैषी बनाएगा।

mobile passport van service started in Bhopal

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews