अब कोरोना की चपेट में आया शॉपिंग मॉल

अब कोरोना की चपेट में आया शॉपिंग मॉल

भोपाल। कोरोना वायरस की दहशत तो पूरे विश्व में फैली हुई है अभी तक तो सिर्फ लोग ही प्रभावित थे। लेकिन धीरे – धीरे सभी बाजार भी इससे प्रभावित हो गए हैं। इसी के चलते मध्यप्रदेश के जिला मजिस्ट्रेट ने दिशा निर्देश जारी कर दिया है। जिसमे किराने की दुकान, सुपर बाजार, एवं फलों की दुकान के अलावा अन्य सभी मॉल बंद रहेंगे।

बता दें कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कोरोना वायरस के संबंध में दिशा निर्देश जारी करते हुए कहां है कि जन सुरक्षा को देखते हुए अस्थाई रूप से भोपाल जिले के सीमा क्षेत्र में संचालित होने वाले समस्त शॉपिंग मॉल को आगामी आदेश आने तक बंद किया जाता है। शॉपिंग मॉल संचालक या आम नागरिक, जनसाधारण को सूचित किया जाता है अगर कोई व्यक्ति किसी अधिकारी, कर्मचारी को उसके कार्यों के निर्वाहन में बाधा डालता है, यह फिर दिशा निर्देश का पालन करने से इनकार करता है तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ कारावास / जुर्माना अथवा दोनों से दंडित भी किया जाने का प्रावधान है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews