अब भोपाल का नाम बदलने की कवायद शुरू

अब भोपाल का नाम बदलने की कवायद शुरू

डेस्क रिपोर्ट।  भोपाल के हबीबगंज स्टेशन का नाम रानी कमलापति किए जाने के बाद अब भोपाल शहर का भी  नाम बदले जाने की कवायद शुरू हो गई है, चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं टीकमगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्य प्रदेश से गुलामी के सारे चिह्न मिटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी नाम जो हमें गुलामी की याद दिलाते हैं, उन्हें बदला जाएगा। इसीलिए होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम किया गया है। शुक्रवार को टीकमगढ़ के दौरे पर प्रभारी मंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह बात कही।

यह भी पढ़े.. मौनी रॉय के खूबसूरत ट्रेडिशनल looks , जिन्हें महिलायें कर सकती हैं फॉलो

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भोपाल का नाम बदलने के लिए भी हम लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके लिए मैं काफी दिनों से प्रयासरत हूं। अब भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल करने का प्रयास करेंगे। वही उन्होंने टीकमगढ़ अपने आप में अपना ऐतिहासिक महत्व रखता है, यहां स्वयंभू भूतेश्वर भगवान शंकर विराजमान है। कालांतर में इसका नाम शिवपुरी पड़ गया था। साथ ही राजस्व ग्राम के रूप में भी शिवपुरी अंकित हो गया था, लेकिन अब ग्राम पंचायत शिवपुरी की पहचान कुंडेश्वरधाम से होगी। आज से इसका नाम कुंडेश्वरधाम होगा। राजस्व रिकार्ड में भी नाम अब कुंडेश्वरधाम अंकित होगा। मंत्री के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही इस पर काम शुरू हो सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews