राजधानी में लगे पोस्टर- कमलनाथ को ‘ऱाम’ तो सज्जन को बताया ‘हनुमान भक्त’

Now-the-topic-of-discussions-made-by-posters-with-'devotees'-of-Congress-leaders-in-the-capital

भोपाल।

राजधानी भोपाल की सड़कों पर कांग्रेस नेताओं के लगे पोस्टर एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए है। पोस्टर में कांग्रेस नेताओं को भगवान के ‘भक्तों’ की संज्ञा दी गई है। पोस्टर में किसी को राम तो को शिव तो किसी को हनुमान भक्त बताया गया है।इनमें  राहुल गांधी को शिवभक्त, कमलनाथ को राम भक्त और सज्जन सिंह वर्मा को हनुमान भक्त बताया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में जंबूरी मैदान के बाहर कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस नेताओं ने पोस्टर लगाए गए थे, जिसमें राहुल को शिवभक्त और कमलनाथ को हनुमान भक्त बताया गया था ।

हालांकि यह कोई पहला मौका नही है, इसके पहले भी ऐसे कई पोस्टर लगाए जा चुके है जिनमें राहुल गांधी को शिवभक्त बताया गया था, लेकिन यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री कमलनाथ को राम भक्त और सज्जन सिंह वर्मा को हनुमान भक्त बताया गया है।बताते चले कि सज्जन सिंह वर्मा हाल ही में कमलनाथ मंत्रिमंडल में शामिल हुए है और एमपी के कद्दावर नेताओं के रुप में गिने जाते है।वही कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने और मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यह पहला पोस्टर है, इसके पहले कांग्रेस की जीत की बधाई के पोस्टर राजधानी भोपाल और कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगाए गए थे, जो चर्चाओं का विषय बने थे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews