Promotion: मप्र में अब इन पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति, यहां देखें लिस्ट

MPpromotion

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।निकाय चुनावों (Urban Body Election) से पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अधिकारियों के तबादले (Transfer) और पुलिकर्मियों के प्रमोशन (Promotion) का सिलासिला तेजी से जारी है। आए दिन जिले वार पुलिसकर्मियों को पदोन्नति(Promotion)  दी जा रही है। इसी कड़ी में आज भोपाल (Bhopal) में 392 आरक्षकों को पदोन्नति दी गई है। एसपी (Bhopal SP) मुख्यालय से जारी आदेश में 392 आरक्षक कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बनाए गए है।

यह भी पढ़े.. MPPEB: उम्मीदवारों को बड़ा झटका, मप्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 स्थगित

बता दे कि पिछले महिने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) द्वारा पुलिसकर्मियों के पदोन्नति की घोषणा की थी, जिसके बाद शिवराज सरकार द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस रेग्युलेशन एक्ट-1972 (Madhya Pradesh Police Regulation Act-1972) में संशोधन के बाद पुलिस विभाग (Police Department) में पुलिसकर्मियों को उच्च पद का प्रभार देने की प्रक्रिया शुरु की गई है। इसी कड़ी में अब भोपाल के पुलिसकर्मियों के पदनाम की सूची जारी की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews