अब Whatsapp पर आय प्रमाण पत्र समेत ये जानकारी, शिकायत भी होगी दर्ज, ये है प्रक्रिया

Whatsapp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की जनता के लिए भरी खबर है , अब हर जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से घर बैठें मिल सकेंगी। एक तरफ जहां सीएम जन सेवा के तहत Whatsapp और SMS पर स्थानीय निवास, आय प्रमाण पत्र एवं चालू खसरा-खतौनी और नक्शा की नकल प्राप्त की जा सकती है। वही दूसरी तरफ अब स्वच्छता सम्बन्धी शिकायतों को वाट्सअप के माध्यम से दर्ज कर सकेंगे।ग्रामीण क्षेत्र के लिए वाट्सअप हेल्पलाईन नम्बर भी जारी किया गया।

यह भी पढ़े.. 11 लाख कर्मचारियों को मिलेगा एक और भत्ता! सैलरी में आएगा बड़ा उछाल, जानें कैसे

आत्म निर्भर मध्यप्रदेश के संदर्भ में विगत दिनों सीएम जन सेवा का शुभारंभ हुआ है। सीएम जनसेवा के तहत नागरिक अपने मोबाइल से 181 पर कॉल कर एक दिन में घर बैठे Whatsapp or SMS पर स्थानीय निवास, आय प्रमाण पत्र एवं चालू खसरा-खतौनी और नक्शा की नकल प्राप्त कर सकेंगे। शाजापुर कलेक्टर (Shajapur Collector) दिनेश जैन ने बताया कि CM Helpline जो कि वर्तमान में जनशिकायत निवारण का एकीकृत प्लेटफार्म है, के अंतर्गत नागरिक सुविधाओं को ऑनलाइन प्रदान करने के लिए सीएम जन सेवा शुरू की गई है। यह पहल न केवल नागरिकों के लिए सुविधाजनक है, बल्कि तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को आय, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र बनाने के अतिरिक्त कार्य से भी मुक्त करती है।

इसके अलावा भोपाल जिला पंचायत ने फिर एक अनूठी पहल की है।इसके तह अब ग्रामीणस्वच्छता सम्बन्धी शिकायतों को WhatsApp के माध्यम से भेज सकेंगे। जिला पंचायत, भोपाल द्वारा WhatsApp Helpline Number जारी किया गया है, जिसमें ग्रामीण सीधे तौर पर शिकायते वाट्सअप के माध्यम से प्रेषित कर सकते है। प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निराकरण किये जाने की कार्यवाही करने के लिए एक नेटवर्क तैयार किया गया है। वहाँ कचरे के निष्पादन से रोजगार के सृजन पर भी फोकस किया जा रहा है।

यह भी पढ़े.. Gold Silver Rate : चांदी में भारी उछाल, सोना भी हुआ महंगा, ये हैं ताजा भाव

यदि अपने घर, गांव एवं आस-पास के स्थानों पर ग्रामीण गंदगी देखते है या स्वच्छता सम्बन्धी कोई सुझाव प्रेषित करना चाहते है तो हेल्पलाईन नम्बर 0755-2738041 पर वाट्सअप के माध्यम से भेज सकते है। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 को ध्यान में रखते हुए लोगों को निरन्तर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छता से होने वाले लाभ के बारे में समझाईश दी जाकर ग्रामीणों को अपने गांव एवं आस-पास के स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

ऐसे करें चेक डिटेल्स

  1. सीएम जनसेवा अंतर्गत आवेदन के लिए नागरिको को निःशुल्क नम्बर 181 पर कॉल करना होगा।
  2. आवेदन के लिए आवेदक को स्वंय का नाम, मोबाइल नम्बर आदि का विवरण कॉल सेन्टर (181) के माध्यम से दर्ज कराना होगा।
  3. आवेदक को SMS, WhatsApp के माध्यम से एक लिंक भेजी जाएगी जिसके माध्यम से आवेदक उक्त सेवाओं की डिजीटल प्रति घर बैठे एक दिन में प्राप्त कर सकेंगे।
  4. सीएम जनसेवा के माध्यम से उक्त सेवाएं अवकाश के दिन भी प्राप्त की जा सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews