NSUI का सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन, वाटर कैनन से खदेड़ा, जीतू पटवारी सहित कई कार्यकर्ता, स्टूडेंट्स पानी के प्रेशर से चोटिल

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित की नेता, कार्यकर्ता, स्टूडेंट्स जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए , माहौल को नियंत्रित करने के पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे
NSUI protest

NSUI protest against mp government : राजधानी भोपाल में आज कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के नेतृत्व में जंगी प्रदर्शन किया गया, इस प्रदर्शन में एनएसयूआई के अलावा युवक कांग्रेस और कांग्रेस के बड़े नेता भी शामिल हुए, प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया, वाटर कैनन  की मदद से पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया, हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, हल्का बल भी प्रयोग किया।

NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन 

राजधानी भोपाल में आज एनएसयूआई के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के नेतृत्व में नीट पेपर लीक, नर्सिंग महाघोटाला, अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता निवास का घेराव करने निकले, लेकिन पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर रेड क्रॉस चौराहे पर सभी कार्यकर्ताओं को रोक दिया।

पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार, आंसू गैस के गोले दागे 

कार्यकर्ताओं ने जब आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई नेता, कार्यकर्ता, स्टूडेंट्स जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए। माहौल को नियंत्रित करने के पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। प्रदर्शन में शामिल नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

[dgv_vimeo_video id=”984210239″]

[dgv_vimeo_video id=”984199717″]

[dgv_vimeo_video id=”984200235″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews