भोज मुक्त विश्वविद्यालय में धारा 52 लगाने NSUI ने दिया ज्ञापन

भोज मुक्त विश्वविद्यालय में धारा 52 लगाने NSUI ने दिया ज्ञापन

भोपाल। मध्यप्रदेश NSUI के एक प्रतिनिधिमंडल ने भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति जयंत सोनवलकर के ऊपर धारा 52 लगाने की मांग को लेकर प्रदेश के उच्चशिक्षा मंत्री जीतू पटवारी को ज्ञापन सौंपा। NSUI प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में मंत्री जीतू पटवारी के बंगले पहुंचे NSUI प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से मांग की कि विश्वविद्यालय के कुलपति जयंत सोनवलकर द्वारा विश्वविद्यालय अधिनियम 1951 की धारा 33 क और 33 ख का उल्लंघन किया जा रहा है इसलिए ऐसे भ्रष्टाचारी कुलपति को तुरंत हटाने की जरूरत है।

त्रिपाठी ने मंत्री जी को बताया कि कुलपति जयंत सोनवलकर एक विचारधारा विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए विश्वविद्यालय में वित्तीय अनिमितताएँ कर रहे हैं जो गलत है और ऐसे व्यक्ति को कुलपति के पद पर रहने का कोई अधिकार नही है। त्रिपाठी की मांग पर मंत्री जीतू पटवारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कहा कि हमने कुलपति की PHD और उनके द्वारा कि गई वित्तीय अनिमितताओं पर जांच कर रही संभागायुक्त की रिपोर्ट मंगवा ली है अब हम इस मामले में जल्द कार्यवाही करेंगे।

इस दौरान प्रदेश महासचिव आकाश चौहान,NSUI भोपाल जिलाध्यक्ष आशुतोष चौकसे, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल मंडलोई,प्रदेश प्रवक्ता सुहृद तिवारी,मेडिकल विंग समन्वयक रवि परमार,हुजूर विधानसभा अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा,मध्य विधानसभा अध्यक्ष समर्थ समाधिया सहित अन्य NSUI कार्यकर्ता शामिल रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews