भोपाल में एक्टिव केसों की संख्या 5000 पार, राज्य शासन ने उठाया यह बड़ा कदम

भोपाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। लॉकडाउन (Lockdown 2021) और इंदौर (Indore) के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तेजी से फैलते कोरोना को लेकर मप्र सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत शनिवार-रविवार को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू (Van Vihar National Park – Zoo) और शौर्य स्मारक (Shaurya Smarak) आगामी आदेश तक पूरी तरह से बंद रहेंगे। इधर, भोपाल (Bhopal) के कोलार और शाहपुरा इलाके में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है।

यह भी पढ़े.. Damoh By-election : क्या मप्र में बढ़ते कोरोना के बीच होगा दमोह उपचुनाव?

दरअसल, भोपाल जिले में कोरोना संक्रमण और दो दिन के लॉकडाउन को देखते हुए प्रत्येक शनिवार-रविवार को आगामी आदेश तक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू बंद रहेगा। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के संचालक अजय यादव ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को पूर्वानुसार पार्क बंद रहेगा। पर्यटकों को पर्यटन सुविधा सोमवार से गुरूवार तक ही उपलब्ध रहेगी।यादव ने पर्यटकों से इस अवधि में पार्क में आने-जाने के दौरान मास्क अनिवार्य रूप से लगाने और सेनेटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पालन करने का आग्रह किया है।

वही कोविड-19 महामारी के रोकथाम एवं बचाव के सम्बध मे शासन द्वारा जारी आदेश के तहत भोपाल स्थित शौर्य स्मारक सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक जन-सामान्य के लिये खुला रहेगा । शौर्य स्मारक में शुक्रवार की शाम को सैन्य फिल्म ‘अमर जवान’ प्रदर्शित की गई था।

यह भी पढ़े.. इंदौर- उज्जैन के बाद मध्य प्रदेश के इन जिलों में भी 19 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन

इधर, भोपाल कलेक्टर (Bhopal Collector) एवं जिला मजिस्ट्रेट अविनाश लवानिया द्वारा कोलार के वार्ड 80, 81 ,82, 83, 84 ,और वार्ड 52 , 53 में सम्पूर्ण लॉक डॉउन के आदेश जारी किए गए है। यहां 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक इन सभी जगहों पर संपूर्ण लॉक डॉउन (Lockdown) के आदेश जारी कर दिए है। सभी जगह बैरिकेटिंग लगाकर आवागमन प्रतिबंधित किया जाएगा। लोगो को घरों से बाहर निकलने , क्षेत्र से बाहर जाने और किसी के कंटेनमेंट क्षेत्र में आने पर रोक लगा दी गई है।

बता दे कि पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश में 4,986 नए केस सामने आए है और 24 की मौत हो गई है। राजधानी भोपाल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 736 नए केस मिले हैं, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 5000 के पार हो गई है। राजधानी में अबतक 56000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है और 645 से ज्यादा की मौत हो चुकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews