#CORONA: MP में 657 हुई कोरोना पॉजिटिव की संख्या, अब तक 50 की मौत

#CORONA: MP में 657 हुई कोरोना पॉजिटिव की संख्या, अब तक 50 की मौत

भोपाल| मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है| लॉकडाउन के बावजूद रोजाना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है| मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 657 हो गई है| वहीं मौत का आंकड़ा पहुंचा 50 है| सोमवार को भोपाल, इंदौर रायसेन और उज्जैन में संक्रमितों की संख्या बढ़ी है| इंदौर में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 362 पहुँच गया है, वहीं भोपाल में अब तक 144 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं| सोमवार को शहर में तीन नए मामले सामने आये और एक मरीज की मौत हुई है|

मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल में सोमवार को 3 व्यक्तियों की सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। इनमें से एक व्यक्ति की राजकुमार यादव की मौत 11 अप्रैल को हुई थी यह टीबी बीमारी से ग्रस्त थे, इनकी कोरोना सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। इनके अतिरिक्त दो अन्य सेम्पल की रिपोर्ट भी पॉज़िटिव आई है। अब तक भोपाल में 144 व्यक्ति की कोरोना सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक भोपाल में चार व्यक्तियों की मौत हुई है यह चारो व्यक्ति पूर्व से ही दूसरी गंभीर बीमारी से पीड़ित रहे थे, और बाद में जांच के बाद कोरोना संक्रमण पॉजिटिव आया है।

मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 657 हो गई है| वहीं मौत का आंकड़ा पहुंचा 50 है| इंदौर में 362, भोपाल में 144, उज्जैन 25, मुरैना 14
खरगोन 17, बड़वानी 14, जबलपुर 12, ग्वालियर 6, होशंगाबाद 14, खंडवा 5
देवास 7, शिवपुरी 2, छिंदवाड़ा 4, विदिशा 13, बैतूल 1, श्योपुर 3, रायसेन 4
धार 2, शुजालपुर 1, रतलाम 1, मंदसौर 2, सतना 2, रीवा 1, उमरिया 1

मौत : इंदौर 36, उज्जैन 5, खरगोन 3, भोपाल 4, देवास 1, छिंदवाड़ा 1

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews