मप्र में संक्रमितों का आंकड़ा 9 हजार पार, 232 नए पॉजिटिव

मप्र में संक्रमितों का आंकड़ा 9 हजार पार, 232 नए पॉजिटिव

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) संक्रमितों का आंकड़ा 9 हजार के पार पहुँच चुका है| प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 232 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 9228 हो गई है। 399 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, वहीं 6108 मरीज ठीक हो चुके हैं। मध्य प्रदेश के कुल 52 जिलों में से 51 जिलों में संक्रमण पाया जा चुका है। 44 जिलों में 10 से ज्यादा लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्यप्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 5925 सैंपल की जांच की गई | जिसमें से 49 रिजेक्ट हो गए। वहीं 4968 नेगेटिव और 232 पॉजिटिव पाए गए। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 15 लोगों की मौत हो गई| वहीं 230 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे|

राजधानी भोपाल (Bhopal) में 51 नए मामले मिले। यहां कुल संक्रमित 1733 हो गए। यहां कोरोना से अब तक 61 लोगों की मौत हुई है। वहीं इंदौर (Indore) में 35 नए मामले सामने आये हैं| जिन्हे मिलकर कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3722 पहुँच गया है| शनिवार को 4 लोगों की मौत हो गई, अब तक कुल मृतकों की संख्या 153 हो गई है| शाजापुर में 20 उज्जैन में 12 बुरहानपुर में 15 नीमच में 18 नए केस मिले हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews