भोपाल में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर सिविल अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ, सौंपा ज्ञापन

भोपाल में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर सिविल अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ, सौंपा ज्ञापन

MP Strike News : मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़लात करने का मन बना लिया है। जिसकी शुरूआत सोमवार से हो गई है और मंगलवार से पैरामेडिकल स्टॉफ भी हड़ताल पर जाने का मन बना लिया है। स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल का सीधा असर स्वास्थ्य सुविधाओं पर पड़ रहा है। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल में भी मांगों के समर्थन में सिविल अस्पताल परिसर में नारेबाजी की गई।

पहले सौंप चुकें हैं मांग पत्र

आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं मीना बाथम ने कहा कि दो साल से हमारी मांगों पर फैसला नहीं हो रहा है। हमें डॉक्टरों की तरह नाइट ड्यृटी भत्ता, पुरानी पेंशन स्कीम समेत 10 मांगों को लेकर आंदोलन करने के लिए  मजबूर किया गया है। दो साल पहले दो महीने में मांगें पूरी करने का वादा किया गया था लेकिन अभी तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो सकी है। हमने हड़ताल पर जाने से पहले अपना मांग पत्र सौंपा है। वहीं, मंगलवार से नर्सें और पैरामेडिकल स्टॉफ भी काम नहीं करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”843859880″]

महासंघ के प्रवक्ता ने कही ये बात

वहीं, मप्र स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी महासंघ के प्रवक्ता अंबर चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा से जुड़ा होने के कारण स्वास्थ्य कर्मचारी कभी नहीं चाहते कि हड़ताल करें लेकिन लंबे समय से हमारी मांगों को लेकर सरकार उदासीन बनी हुई है। हर स्तर पर मुलाकात करने और ज्ञापन सौंपने के बाद भी जब मांगें पूरी नहीं हो रही है। तब हम आंदोलन की रहा पर हैं। उम्मीद है सरकार सहानुभूति के साथ मांगों पर गौर करेगी।

[dgv_vimeo_video id=”843856933″]

भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews