OBC आरक्षण: विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा शुरु, नरोत्तम बोले- माफी मांगे कमलनाथ

विधानसभा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पंचायत चुनाव (MP Panchayat Election 2021-22) में ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation)का मामला अदालतों से होकर मप्र विधानसभा पहुंच गया है। आज मंगलवार को शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस द्वारा स्थगन प्रस्ताव की मांग की गई है, जिसके बाद इस पर बहस जारी है। इसके लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष ने तैयारियां कर ली है, ऐसे में हंगामे के आसार है। इसी बीच गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है और उन्होंने कमलनाथ से माफी मांगने को कहा है।

यह भी पढ़े.. Gold Silver Rate : चांदी में गिरावट जारी, सोना पुराने भाव पर, ये हैं ताजा रेट

नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की अदालत को सबसे बडी अदालत मानते है पर कांग्रेस जनता की अदालत में नही गई, जनता की अदालत में जाती और जीत कर आती पर कांग्रेस न्यायालय में चले गये और सारे परिदृश्य को बदल दिया सरकार नियम प्रक्रिया से हर चर्चा कराने के लिए तैयार है। OBC वर्ग के साथ कांग्रेस ने जो पाप किया है वह विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव लाने से दब नहीं जाएगा।मप्र सरकार नियम प्रक्रिया के अनुसार सदन में हर चर्चा के लिए तैयार है।मध्य प्रदेश में OBC वर्ग के साथ छल कर कमलनाथ जी का उत्तर प्रदेश जाना सही नहीं है। नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उनको ओबीसी वर्ग से जुड़े विषय पर सारगर्भित चर्चा कर जनता से क्षमा मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़े.. MP School : 9वीं से12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, प्राचार्यों को ये निर्देश, शिक्षकों को जिम्मेदारी

दरअसल, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के स्थगन प्रस्ताव पर नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) और मुख्य सचेतक डॉ. गोविंद सिंह ने सदन में चर्चा कराने की मांग रखी थी, जिस पर सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की अध्यक्षता में हुई कार्य मंत्रणा की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने पर सहमति जताई और अब सदन में चर्चा जारी है।कांग्रेस विधायक दल की ओर से चक्रानुक्रम आधार पर चुनाव न कराने, परिसीमन निरस्त करने और OBC आरक्षण को लेकर स्थगन सूचना विधानसभा को दी गई है।सत्ता पक्ष से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा व पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल जवाब देंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews