सांसद को भेजा अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल करने की कोशिश, एफआईआर दर्ज

सांसद को भेजा अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल करने की कोशिश, एफआईआर दर्ज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अश्लील वीडियो (Obscene video) कॉल कर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह ने सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (MP Pragya Singh Thakur) को भी फंसाने की कोशिश की। खास बात ये है कि वीडियो कॉल करने वाली लड़की थी, लड़की ने सांसद को वीडियो कॉल कर अश्लीलता शुरू कर दी और जब सांसद ने फोन काटा तो वीडियो क्लिप भेजकर ब्लैकमेल करने की धमकी देकर पैसों की डिमांड की।  घटना के बाद सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार भोपाल लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कल रविवार शाम 7:00 बजे एक लड़की का व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आया, सांसद ने फोन रिसीव किया तो कुछ देर बाद ही लड़की ने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिए। माहौल को समझते हुए सांसद जी ने फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। यह वीडियो कॉल मोबाइल नंबर 63716 08664 से आया था।  फोन डिस्कनेक्ट करने के कुछ समय बाद एक अन्य नंबर 82807 74239 से सांसद और वीडियो कॉल करने वाली लड़की की वीडियो रिकॉर्डिंग भेजी गई ।

ये भी पढ़ें – MP School: स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी, छात्रों-शिक्षकों को होगा लाभ, बनेगा अलग स्ट्रक्चर

वीडियो भेजने के बाद लड़की ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से रुपयों की मांग की और मांग नहीं मानने पर उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने तत्काल टीटी नगर थाने को सूचना दी। पुलिस ने सांसद की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 354, 507 और 509 के तहत छेड़छाड़, गाली गलौज और जान से मारने का मामला दर्ज कर लिए है।

ये भी पढ़ें – Share Market : Sensex और Nifty में गिरावट, जानिए कितने पर हो रही ट्रेडिंग

टीटी नगर थाने के टीआई चेन सिंह रघुवंशी के मुताबिक सांसद की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पुलिस इसमें साइबर एक्सपर्ट की मदद ले रही है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा। गौरतलब है कि सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर कोरोना पॉजिटिव होने के कारण अस्पताल में भर्ती थी वे दो दिन पहले ही रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद घर पहुंची थी।

ये भी पढ़ें – MP Weather: मप्र में फिर छाएंगे बादल! बूंदाबांदी के आसार, इन राज्यों में शीतलहर-बारिश का अलर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews