शिवराज के खिलाफ दुष्प्रचार की भाजपा करेगी शिकायत

Offensive-against-Shivraj-before-voting-bjp-will-complaint-

भोपाल| मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को मतदान होना है| लेकिन उससे ठीक पहले प्रदेश की सियासत गरमा गई है| सोशल मीडिया पर एक कोटेशन वायरल हो रहा है जिसमें यह बताया गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास खाली करना शुरू कर दिया है | क्योंकि वह समझ चुके हैं कि भाजपा इस चुनाव में जीत नहीं रही। भाजपा की मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने इसे कांग्रेस का निकृष्ट दुष्प्रचार बताया है और कहा है बीजेपी इसकी शिकायत करेगी|

पाराशर ने कहा कि मतदान के ठीक पहले कांग्रेस का यह दुष्प्रचार बताता है कि उसके पांव प्रदेश से उखड़ चुके हैं और वह इस जमीनी हकीकत को स्वीकार चुकी है कि शिवराज की लोकप्रियता के चलते अब उसकी प्रदेश में दाल नहीं गलने वाली। लोकेंद्र पाराशर का यह भी कहना है कि 2013 में भी कांग्रेस ने इस तरह के कुत्सिक दुष्प्रचार किए थे लेकिन परिणाम भाजपा के प्रचंड बहुमत के रूप में सामने आया था। इस बार भी परिणाम पूरी तरह से स्पष्ट हो चुका है कि प्रदेश में मोदी और शिवराज की लहर चल रही है जिसके चलते कांग्रेस इस तरह के घिनौने षङयंत्र रच रही है।

 

यह कोटेशन हुआ वायरल

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews