Hindi News

MP Transfer : मध्य प्रदेश में अधिकारियों के फिर हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP Transfer : मध्य प्रदेश में अधिकारियों के फिर हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) में नई ट्रांसफर नीति (New Transfer Policy) के तहत तबादला अवधि 31 अगस्त 2021 को समाप्त हो गई है, लेकिन तबादलों का दौर अब भी जारी है।अब शिवपुरी में सहायक विस्तार अधिकारियों, पंचायत समन्वय अधिकारियों और राजस्व निरीक्षकों के ट्रांसफर किए गए है।इसके तहत करीब 16 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

यह भी पढ़े.. खुशखबरी: कर्मचारियों के डीए में 5% वृद्धि, सीएम ने की घोषणा, इतना होगा सैलरी में इजाफा

मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Adminstration) द्वारा जारी आदेश के अनुक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  एच.पी.वर्मा द्वारा प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से 4 सहायक विस्तार अधिकारी एवं 8 पंचायत समन्वय अधिकारियों के प्रशासनिक आधार पर तथा 4 राजस्व निरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए है।स्थानांतरण किए गए सहायक विकास विस्तार अधिकारी में  अशोक कुमार गुप्ता का जनपद पंचायत पोहरी,  हरिहर निवास शर्मा का जनपद पंचायत नरवर,  रामप्रकाश शर्मा का जनपद पंचायत बदरवास,  कमलेश गुप्ता का जनपद पंचायत पिछोर स्थानांतरण किए गए है।

यह भी पढ़े.. MP Weather : 24 घंटे बाद लगेगी झमाझम की झड़ी, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

इसी प्रकार स्थानांतरण किए गए पंचायत समन्वय अधिकारियों में  राजेन्द्र तिवारी का जनपद पंचायत शिवपुरी,  रामदास गिल का जनपद पंचायत करैरा, रामकिशन टैगर का जनपद पंचायत खनियांधाना,  रामकृष्ण चौधरी का जनपद पंचायत पोहरी,  सतीश कुमार जैन का जनपद पंचायत पोहरी,  विश्वनाथ भगत एवं  जयराम भगत का जनपद पंचायत खनियांधाना एवं  आशाराम गौड का जनपद पंचायत बदरवास में स्थानांतरण किए गए है।
प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व निरीक्षक  प्रीति रावत को पोहरी से करैरा, शैलेन्द्र देव सेंगर का करैरा से पोहरी एवं राजस्व निरीक्षक  राजेश वर्मा का पिछोर से बैराड़ स्थानांतरण किया गया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews