
CM Shivraj on Rahul Gandhi : राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनपर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि ‘जिसने जैसा करता है उसको वैसा परिणाम भोगना पड़ता है। राहुल गांधी ने जो किया अब उन्हें उसका परिणाम भोगना है।
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘कर्म प्रधान विश्व रचि राखा। जो जस करहि सो तस फल चाखा।’ उन्होने कहा कि जो राहुल गांधी के साथ हो रहा है वो उन्हीं के कर्मों के परिणाम है। ये कोई पहली बार नही है जब उन्होने राहुल पर इस तरह का हमला किया है। इससे पहले भी वो कई बार कह चुके हैं कि राहुल गांधी की मानसिक आयु किसी बच्चे से भी कम है और उन्हें मानसिक रूप से अपरिपक्व बता चुके हैं।
बता दें कि शुक्रवार को राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। उन्हें अदालत द्वारा मानहानि के मामले में दो वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता खत्म की गई। लोकसभा अध्यक्ष ने ये निर्णय लिया और इसे लेकर पत्र भी जारी कर दिया गया है। इस पत्र में लिखा है कि अदालत के फैसले के बाद राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित किया जाता है।गुरुवार को मोदी सरनेम से जुड़े एक मानहानि मामले में सूरत की अदालत ने दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि कोर्ट ने तत्काल ही बेल देते हुए सजा को 30 दिन के लिए निलंबित करते हुए ऊपरी अदालत में जाने के विकल्प को खुला रखा है। राहुल के वकीलों और कांग्रेस ने भी कहा है कि वो इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करेंगे, लेकिन अब तक उनकी तरफ अपील की नहीं गई है। अब उनकी संसद सदस्यता खत्म किए जाने के बाद कांग्रेस ने इसपर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है और कहा है कि वो न्याय और राजनैतिक लड़ाई लड़ेंगे।
कर्म प्रधान विश्व रचि राखा।
जो जस करहि सो तस फल चाखा।। pic.twitter.com/QtF4yjjD0v— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 24, 2023
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

