विजयादशमी पर पुलिस लाइन भोपाल में हुआ शस्त्रपूजन, पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने की पूजा

विजयादशमी पर पुलिस लाइन भोपाल में हुआ शस्त्रपूजन, पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने की पूजा

विजयादशमी के पर्व पर हर साल के अनुसार इस साल भी पुलिस लाइन, नेहरु नगर में परम्परागत तरीके से विधिविधान व मन्त्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। दशहरे पर पुलिस विभाग द्वारा शस्त्र पूजन की परम्परा रही है और सभी जिला मुख्यालयों में शस्त्र पूजन किया जाता है। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा शस्त्र पूजन किया गया।

पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन

विजयादशमी पर शस्त्र पूजन के साथ वाहनों एवं समस्त मशीनरी का पूजन परंपरा का अंग बन गया है। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में कमिश्नरी व्यवस्था के अंतर्गत आज दूसरी बार शस्त्र पूजन कार्यक्रम भोपाल कमिश्नरेट के समस्त अधिकारियों की उपस्थिति में मनाया गया। पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणचारी मिश्र ने मन्त्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की एवं सभी अधिकारियों के साथ हवन पूजन किया। इसके बाद शस्त्रों व वाहनों की पूजा अर्चना की गई और फिर सभी अधिकारियों ने सांकेतिक रूप से हर्ष फायर कर शस्त्र पूजन कार्यक्रम पूर्ण किया।

दशहरे के शुभ अवसर पर हरिनारायणाचारी मिश्र ने पुलिस परिवार, मीडिया बंधु एवं समस्त शहरवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसी के साथ उन्होने दशहरा पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मानने का आग्रह किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनुराग शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी एवं सभी डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी एवं पुलिस लाइन के पुलिसकर्मी तथा एमटी शाखा के पुलिसकर्मी और पत्रकार मौजूद रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews