World Food Safety Day 2024 : विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर सीएम मोहन यादव ने किया अन्न के महत्व को समझने का आह्वान, जानिए इस दिन से जुड़ी खास बातें

यह दिन इस बात को सुनिश्चित करने के प्रयासों को बढ़ावा देता है कि मनुष्य द्वारा खाया जाने वाला भोजन सुरक्षित रहे। ये बेहद महत्वूर्ण है और इसे मनाने के पीछे कई महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं। हम सभी अन्न पर निर्भर है और ज़रूरी है कि इसे सुरक्षित रखने और व्यर्थ न करने की बात को समझा जाए। आज इसी बात को लेकर जागरूकता लाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
CM Mohan Yadav

World Food Safety Day 2024: आज विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आह्वान किया है कि हम सब मिलकर प्रयास करें कि अन्न का एक दाना भी व्यर्थ न जाए और सभी को उत्तम अन्न मिले। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (WFSD) हर साल 7 जून को मनाया जाता है। इस अवसर पर उठाए गए कदम हमें एक सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की ओर ले जाते हैं।

महत्व, इस साल की थीम

संयुक्त राष्ट्र ने सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा के महत्व और खाद्य जनित खतरों को रोकने, पता लगाने और प्रबंधित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालने के लिए इस दिन की स्थापना की। डब्ल्यूएफएसडी को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा संयुक्त रूप से सदस्य राज्यों और अन्य संबंधित संगठनों के सहयोग से मनाया जाता है। यह दिन इस बात को सुनिश्चित करने के प्रयासों को बढ़ावा देता है कि मनुष्य द्वारा खाया जाने वाला भोजन सुरक्षित रहे। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2024 का विषय ‘खाद्य सुरक्षा: अप्रत्याशित के लिए तैयारी’ है। WHO के अनुसार इस वर्ष की थीम ‘खाद्य सुरक्षा : अनपेक्षित घटनाओं के लिए तैयार रहें’ (‘Food Safety: Prepare for the Unexpected) है। ये इस बात को रेखांकित करती हैं कि हमें खाद्य सुरक्षा से जुड़ी हर स्थिति को लेकर तैयार रहना चाहिए, चाहे वे कितनी भी हल्की या गंभीर क्यों न हों।

खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने का उद्देश्य

ये दिन बेहद महत्वूर्ण है और इसे मनाने के पीछे कई महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं। इनमें खाद्य जनित बीमारियों से बचाव, सुरक्षित खाद्य उत्पादन और आपूर्ति, स्वास्थ्य और पोषण में सुधार, नियमों और मानकों का पालन, वैश्विक सहयोग जिसमें विभिन्न देशों और संगठनों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना ताकि खाद्य सुरक्षा के मुद्दों का समाधान मिल सके, शिक्षा और जागरूकता प्रमुख हैं। इस दिन लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। खाद्य सुरक्षा दिवस हमें याद दिलाता है कि सुरक्षित और पौष्टिक भोजन का अधिकार हर व्यक्ति का है। इस दिन का महत्व खाद्य जनित बीमारियों से बचाव, स्वास्थ्य सुधार, और वैश्विक खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने में अनमोल है। इस दिशा में हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए ताकि हर व्यक्ति को सुरक्षित और स्वस्थ भोजन मिल सके और खाद्य जनित बीमारियों से बचाया जा सके।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया आह्वान

सीएम मोहन यादव ने इस दिन का महत्व बताते हुए एक्स पर लिखा है कि ‘अन्नो वै ब्रह्म! जीवन का आधार है अन्न। अन्न का संरक्षण ही जीवन का संरक्षण है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर हम सब संकल्प लें कि सबको उत्तम अन्न मिले, कोई भूखा न रहे और अन्न का एक भी दाना व्यर्थ न हो। आइये, हम सभी मिलकर इस पवित्र ध्येय की प्राप्ति के लिए प्रयास करें।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews