
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय में के Internal Quality Assurance Cell (IQAC) द्वारा ऑनलाइन फेसिलिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) ऑन एकैडेमिक एंड एडमिनिस्ट्रेटिव इश्यूज इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन्स का उद्धाटन किया गया।कार्यक्रम में राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
राहुल सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सूचना के अधिकार विषय पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर एमवीएम में प्राध्यापक डॉ अलका प्रधान ने जनभागीदारी समिति एवं संचारण विषय पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफसर महेंद्र सिंह द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। IQAC प्रभारी आर एस रघुवंशी ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

